फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोर्ट के आदेश पर चार पर हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। न्यायालय के आदेश पर महिला की हत्या के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया। बृजमनगंज क्षेत्र के गुजरौलिया निवासी तोलेराम ने बताया कि भाई शिवसागर की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो गई है। भाई की पत्नी सूखना देवी घर पर ही रहती थी। 15 सितंबर 2025 को कोल्हुई के ग्राम पंचायत मैनहवा के अमहवां निवासी सूखना देवी की बहन किरन अपने घर लेकर चली गई।
विज्ञापन

सूखना के अचेत अवस्था में किरन ने तीन अन्य सहयोगियों की मदद से उसकी संपत्ति बैनामा व वसीयत करवा लिया और 19 अक्तूबर 2025 को उसकी हत्या कर शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मैनहवा निवासी किरन, कन्हई, गुजरौलिया निवासी रामदीन व फरेंदा निवासी रामनरेश के पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें