महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के छोटी बरईठवां टोला में पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। सहरुन निशा ने थाने में तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को करीब एक बजे पैसे के लेनदेन और पारिवारिक विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों ने हमला कर दिया।
सहरुन निशा ने बताया कि जहाना खातून, कलेमुन निशा, सोनी और उनके ससुर बकरीदन सहित अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें और उनकी बहन हाजरा को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान हाजरा के बेटे राज को भी चोटें आईं जबकि सास जमीरुन निशा भी घायल हो गईं। घटना के दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय सभी आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष बरगदवां शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जहाना खातून, कलेमुन निशा, सोनी, बकरीदन निवासी छोटी बरईठवां टोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।