फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंपती-बहू को पीटा चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंआचाप कोटिया टोला में मामूली विवाद में रविवार की शाम गांव के ही चार लोगों ने सीताराम पासवान, उनकी पत्नी और बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, रविवार की शाम करीब छह बजे गांव के नरसिंह पासवान, शिकायतकर्ता सीताराम पासवान के दरवाजे के सामने से धान कूटने की मशीन ले जा रहे थे, जिससे दबकर दरवाजे पर रखी लकड़ी खराब हो गई। आरोप है कि मना करने पर नरसिंह, रेखा देवी, पवन व संदीप ने गालियां देते हुए पीड़ित के अलावा उनकी पत्नी प्रभावती और बहू लक्ष्मीना को लात मुक्का और लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें