फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेदुएं के हमले से चार लोग घायल, दहशत

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। भारत नेपाल बॉर्डर से सटे कनमिसवा गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर केले के खेत में सिंचाई करने जा रहा था। तभी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पास के गेहूं के खेत में जाकर छिप गया। घायलों का सीएचसी निचलौल में इलाज चल रहा है। एक की हालत नाजुक बनी है। कनमिसवा निवासी लक्की (13) गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित केले के खेत में सिंचाई करने जा रहा था। अभी वह आबादी से कुछ दूर स्थित सिवान में पहुंचा था। इसी बीच गेहूं के खेत में शिकार के लिए घात लगाकर बैठे तेंदुए ने लक्की पर हमला कर दिया। तेंदुए से बचने के लिए वह शोर मचाने लगा। विक्की की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे छोटू (27), सचिन (17) और गणेश सहानी (35) पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान तेंदुए ने इनपर भी हमला कर घायल कर दिया। गनीमत रहा कि कुछ ही देर बाद ग्रामीण भी लाठी-डंडों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। लोगों की भीड़ को देखते हुए तेंदुआ चारों को घायल अवस्था में छोड़कर गेहूं के खेत में घुस छिप गया। ग्रामीणों ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक तेंदुए के हमले में तीन लोग मामूली जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें