फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में दो महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार चौराहा पर सोमवार को शाम 6:15 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे की सूचना पर संपतिहा चौकी की पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को नौतनवा सरकारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के बिस्खोप गांव निवासी वीरेंद्र यादव कोल्हुई से नौतनवा की ओर जा रहे थे। वे बैरिया बाजार चौराहे पर पहुंचे ही थे, तभी उनकी बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में वीरेंद्र यादव समेत दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के बभनी निवासी उमेश, उनकी बहन संगीता और उनकी सास घायल हुई हैं। एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बाइक पुलिस चौकी ले जाई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें