फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एईएस के चार, तेज बुखार के 11 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती एईएस के मरीज - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
एईएस के चार, तेज बुखार के 11 मरीज मिले
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। तेज बुखार के मरीज अस्पताल में बढ़ने लगे हैं। वार्ड में एईएस के चार और संक्रामक नियंत्रण वार्ड में 11 तेज बुखार के मरीज भर्ती किए गए हैं।
जिला अस्पताल के अनुसार जेई एईएस वार्ड में देव (8 माह) निवासी परसामीर, कैनाथ (3) निवासी भगवानपुर, विकास (3) निवासी खजुरिया, आलोक (4) निवासी पोखरभिंडा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के परसामीर गांव से अपने बच्चे का इलाज कराने आई शबिना खातून ने बताया कि देव को दो दिन से बुखार था। बाद में तेज बुखार रहने लगा। 19 जुलाई को जिला अस्पताल के डॉ आरपी राय ने उसे भर्ती कराने की सलाह दी। जांच में पता चला कि देव एईएस से पीड़ित है। मरीज आलोक के पिता दबर ने बताया कि देव का 3 जुलाई से इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रामक रोग वार्ड में तेज बुखार के गणेश, वर्षा, आनंद, अविनाश, कुशल, अफजल, पियांस, करन, निर्मा, अंश, हजारा खातून आदि का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि जनवरी से अतबतक जिला अस्पताल में जेई एईस व संक्रामक रोग वार्ड में कुल 880 मरीज भर्ती हुए। इसमें 24 एईएस के मरीज मिले। एक जेई पाजिटिव, 4 डेंगू पाजिटिव मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि अबतक कुल 705 मरीज तेज बुखार के आए है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें