फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
सदर कोतवाली में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाते - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन

महराजगंज। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश के जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उबाल है। शनिवार को नगर के सक्सेना चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। इसकी सूचना पर पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में जमीनी विवाद में हुई हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को प्रशासन ने रोक दिया था। इस व्यवस्था से नाराज प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। जब वह नहीं मानीं तो पुलिस ने उन्हें शुक्रवार की देर रात शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही मुख्यालय पर एकत्र होकर सक्सेना चौक पर प्रदर्शन व चक्क जाम किया। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि सरकार अपने तानाशाही रवैये से बाज नहीं आ रही है। जनप्रतिनिधियों का आवाज दबाया जा रहा है। जनहित को देखते हुए दमनकारी प्रवृत्ति वाली सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कृत्यों से जनता में भय व्याप्त है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, अख्तर अब्बासी, राकेश्आ गुप्फता, राजू गुप्ता, विनोद सिंह, विपिन पाल, गोपाल शाही, पूर्णवासी प्रसाद, नूरआलम, रेनू गुप्ता, विधिनरायन वर्मा, अभिमन्यु सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें