फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। निचलौल रोड पर ग्राम सभा पतरेगवां में कांटा के सामने सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टेक्निकल सहायक केशव तिवारी, निवासी भुलना के लड़की की शादी रविवार की रात महराजगंज में एक होटल में थी। शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह महराजगंज से वह कार से अपने घर भुलना जा रहे थे। अभी वह पतरेगवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सिंदुरिया की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उनके कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में केशव तिवारी, उनका बेटा और बेटी विकास व श्वेता और केशव तिवारी की मां गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें