खलिहान दुर्घटना बीमा योजना के तहत फरेंदा क्षेत्र के लगभग दो सौ किसानों को विधायक व एसडीएम ने राहत सहायता का चेक प्रदान किया। विधायक विनोद तिवारी ने क्षेत्र के बडहरा इंद्रदत्त के 129 व धुसवा खुर्द के 38 किसानों में लगभग चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। राहत का चेक नेवास, छठेदिन, साकिर अली, भरथ, मुहम्मद उमर, अलाउद्दीन, जहरूद्दीन, मोहम्मद यूसूफ व फूलचंद सहित अनेक लोगों को राहत सहायता का चेक प्रदान किया।
विधायक ने कहा कि शासन के आदेश पर किसानों को घटना के 24 घंटे के भीतर ही सहायता मिलनी है। उसी के पालन में त्वरित राहत सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री किसानों के हितों का विशेष ध्यान दे रहे हैं।