फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ और मकान गिरने से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने तथा कच्चे-खपरैल मकान ढहने से अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद प्रशासनिक और राजस्व टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।
विज्ञापन

सदर तहसील के चंदन चाफी गांव में भी पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से गौरी शंकर (45) और उनकी पत्नी (42) की मौत हो गई। दंपती जंगल में बकरी खोजने गए थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। निचलौल तहसील क्षेत्र के शीतलापुर निवासी पन्ने कुमार प्रजापति (30) की सिंदुरिया के पास कंचनपुर में पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, फरेंदा तहसील के जीगीनीहा गांव में खपरैल मकान गिरने से कुसमी (69) मलबे में दब गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटनाओं की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। डीएम ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें