फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो पलटने से चार लोग घायल
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। ग्राम सभा बरोहिया ढाले के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सवारी लेकर आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। टेंपो में बैठे चार सवारी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मिठौरा भिजवाया गया। एक ही हालत गंभीर देख जिला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे सिंदुरिया थानाक्षेत्र के सेमरा निवासी टेंपो चालक मोज्ज्मिल सवारी लेकर निचलौल से सिंदुरिया की तरफ आ रहे थे। बरोहिया ढाले के पास टेंपो चालक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गए और टेंपो पलट गया। उसमें सवार कोठीभार थानाक्षेत्र के विश्वनाथपुर पडवनिया निवासी मंजू देवी (45), निचलौल थानाक्षेत्र के बड़हरा पुरवा निवासी राम अवध (65), सिंदुरिया थानाक्षेत्र के सेमरा निवासी टेंपो चालक मोज्ज्मिल (55) और गदैला सिसवनिया निवासी ज्ञानमती (45) घायल हो गईं। निचलौल थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने घायलों को अस्पताल भिजवाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें