फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से चार झोपड़ी और छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
पकड़ी जंगल में लगी आग से जलते खर पतवार।
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने पंप सेट मशीन से किसी तरह से आग पर काबू पाया
विज्ञापन

- ग्रामीण इकट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के मानिक टोले पर लगी आग से गेहूं की खड़ी फसल, तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पंप सेट मशीन से किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस, प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के मानिक टोले से पश्चिम सिवान में गेहूं की फसल में आग लग गई। पछुआ हवा की झोंके से आग तेजी से फैल गई। ग्रामीण इकट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग तेजी से गांव तक चली गई, जिससे फूस की तीन झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से रामनगर गांव के रामू पासवान का 65 डिस्मिमिल, श्यामू पासवान का 65 डिस्मिमिल, भागीरथी पासवान का 65 डिस्मिमिल, शेषनाथ मौर्या का 2 एकड़ 25
विज्ञापन

डिस्मिमिल, जेठू राम यादव का 25 डिस्मिमिल, सत्यदेव का 60 डिस्मिमिल, रामसरन का 35 डिस्मिमिल,विश्राम का 25डिस्मिमिल, कमल यादव का 25 डिस्मिमिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में लगी आग से जनार्दन के फूस की झोपड़ी में लगी आग से झोपड़ी में रखा भूसा तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रामकेशर मौर्य के घारी में आग लगने से उसमे रखा साइकिल,विस्तार, चारपाई, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया। वहीं दीपचंद, श्रीचंद, हरिद्वार व हरिहर के झोपड़ी में भी आग लग गई, जिससे झोपड़ी की आग से पक्का मकान में रखा अनाज, विस्तार तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। शिव प्रसाद मौर्य की झोपड़ी में आग लगने से भूसा, कंडा आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंप सेट मशीन चालू कर तथा हैंड पंप से पानी भरकर किसी तरह से बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी।
सूचना पाकर मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लेखपाल अनिल कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें