फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार छात्राओं का प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

Wed, 13 Nov 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों के लिए आयोजित 68वीं प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-17 व अंडर-19 बालिका वर्ग में महराजगंज से चयनित 10 छात्राओं में से चार छात्राएं पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार की है। इसमें श्रेया सोनी, शालू सिंह, अविका सिंह तथा सविता पटेल शामिल हैं। विद्यालय की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन कर चयनित छात्राओं को किट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, कुशीनगर में पिछले दिनों संपन्न हुई मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का चयन किया गया था। संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है और मुझे पूरा विश्वास है कि चयनित छात्राएं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। प्रधानाचार्य डाॅ. दीनबंधु शुक्ल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मैनपुरी में आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय टीम के साथ विद्यालय की छात्राएं 15 नवंबर को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें