ठूठीबारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठूठीबारी में चार नए डॉक्टरों और एक सहायक लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है। इनमें से तीन डॉक्टर और एक सहायक लैब टेक्नीशियन ने कार्यभार संभाल लिया। वहीं चौथे डॉक्टर के कार्यभार ग्रहण करने का अभी इंतजार है।
नवनियुक्त डॉक्टरों में डॉ. विक्की, महिला चिकित्सक डॉ. प्रीति चौधरी और डॉ. कमलेश शामिल हैं। वहीं सहायक लैब टेक्नीशियन के पद पर सतीश चंद ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। करीब दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद हुई इन नियुक्तियों से क्षेत्र के ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों में खुशी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि इनके योगदान से अब मरीजों का और बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगा।