फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार चिकित्सक 10, एक दिन का वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने मंसूरगंज सीएचसी और पनियरा पीएचसी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


गैरहाजिर सभी स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित और स्पष्टीकरण तलब
महराजगंज। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद और डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरगंज तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अस्पतालों से चार चिकित्सक सहित 10 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने सभी गैरहाजिर लोगों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को सीएमओ और डिप्टी सीएमओ करीब 12.30 साढ़े बारह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचे। वहां ओपीडी में 180 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। 54 की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई थी। वहीं पर तीन संस्थागत प्रसव कराने की बात बताई गई। जब उपस्थिति का सत्यापन किया तो आरबीएसके के दोनों टीमों के चारों चिकित्सक गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर मिले चिकित्सकों में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अनुराग ठाकुर, डॉ. राकेश कुमार तथा डॉ. पूनम यादव के नाम हैं। वहीं पर नेत्र सहायक शैलेन्द्र, एएनएम रैना, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर दिग्विजय कुमार भी गैरहाजिर रहे। एएनएम कुमारी सविता भारती 16 मार्च से ही अनुपस्थित चल रहीं हैं। यहां के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अधिदेव को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जब दोनों अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरगंज पहुंचे तो साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं मिली। सीएमओ ने प्रकाश एवं साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। जब स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति देखा तो एक्स-रे टेक्नीशियन खूबलाल वर्मा तथा फार्मासिस्ट सुनील उपाध्याय गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

सीएमओ ने गैरहाजिर सभी लोगों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। मंसूरगंज में ओपीडी में आए 39 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। यहां पर एआरवी उपलब्ध है। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव को व्यवस्था सुधारने के निर्देशित किया।
इस संबंध में सीएमओ नवनाथ प्रसाद ने कहा कि सभी गैरहाजिर लोगों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें