कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में रविवार को रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से रोडवेजकर्मी आक्रोशित थे।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई कस्बे में कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित रोडवेज परिचालक की तहरीर पर दर्जनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोल्हुई निवासी चार आरोपियों अंश, राजपाल, कृष्णा कसौधन व कृष्णा पाठक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी से मारपीट के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।