फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज में रविवार को विभिन्न वार्डों में कुल 1.40 करोड़ की लागत से कुल सात सीसी मार्ग का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया।
बृजमनगंज के वार्ड नंबर दो वाल्मीकि नगर, आठ क्षत्रपति शिवाजी नगर, 10 अहिल्या बाई नगर, 16 भारत माता चौक नगर सहित अन्य वार्डों में सात स्थानों पर सीसी मार्ग का निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शिलान्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नए सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जहां वर्षा के मौसम में जलभराव की समस्या थी उससे भी निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर सभासद शिवप्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, जितेंद्र कुमार, अनिल मणि सहित अन्य मौजूद रहे।