फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुल निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
​शिलान्यास करते विधायक।
विज्ञापन
महाराजगंज। परसा राजा और बरवा राजा के बीच कटहरा रजवाहा नहर पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को हुआ। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 56 पुल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से सदर विधानसभा क्षेत्र को 28 पुल मिले हैं।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (गंडक संगठन, सिंचाई खंड-प्रथम) द्वारा प्रस्तावित कटहरा रजवाहा प्रणाली के अंतर्गत 10 क्षतिग्रस्त पुल, पुलिया एवं कुलाबों के पुनर्निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास केवल कागजों तक सीमित रहता था, लेकिन योगी सरकार में सड़कें, पुल, नहरें और आधारभूत ढांचे का विकास धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें