फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस : एसएसबी एसएसबी जवानों के दिखाए साहसिक करतब, लोग हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
एसएसबी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम पस्तुत करते एसएसबी के जवान। 
विज्ञापन
एसएसबी ने गत वर्ष 159 सफल कार्रवाइयों में 144 अपराधियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित सामग्री की जब्ती
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने 24 वें स्थापना दिवस पर किया कला का प्रदर्शन
महराजगंज। रविवार को वाहिनी के मुख्यालय परिसर में 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद मुख्य आरक्षी/सामान्य राम प्रवेश यादव के जन्मदिवस पर उनकी धर्मपत्नी एवं परिजनों को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी रहे।
वाहिनी की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. एएन त्रिपाठी, उप कमांडेंट प्रदीप कुमार मेंधी, महावीर भामू, अमरनाथ गुप्ता, उप कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. बी विष्णु प्रियंका तथा सहायक कमांडेंट (संचार) जितेंद्र कुमार शर्मा सहित संदीक्षा अध्यक्ष रिच्छु ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने किया। उन्होंने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वाहिनी की सतर्कता, साहस की सराहना की।
विज्ञापन

वर्तमान में वाहिनी की 13 सीमा चौकियां सक्रिय रूप से सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गत वर्ष 159 सफल कार्रवाइयों में 144 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री की जब्ती बल की दक्षता का प्रमाण है। वाहिनी की टुकड़ियों ने विभिन्न राज्यों में आंतरिक सुरक्षा दायित्वों तथा चुनावों के दौरान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शस्त्र प्रदर्शन, मास पीटी एवं टैटू ड्रिल का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसने जवानों की उच्च स्तरीय प्रशिक्षण क्षमता एवं सामूहिक समन्वय को प्रदर्शित किया। संदीक्षा परिवार एवं बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत, फैशन शो एवं भांगड़ा नृत्य-विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही सीमांत मुख्यालय लखनऊ से जाज बैंड टीम ने कार्यक्रम की और भी शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही जवानों, संदीक्षा परिवार एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा बच्चों एवं जवानों को उपहार प्रदान किए गए। समापन के पश्चात सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन का उद्देश्य बल के मनोबल को सुदृढ़ करना, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना तथा शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें