नेपाल से भारी संख्या में आ रही 500 सौ और 1000 रुपये के नोट की सूचना पर शनिवार नो मेंस लैंड पर संयुक्त रूप से जांच में जुटी एसएसबी और कस्टम ने एक महिला के झोले और कमर में बाध कर रखी 500 सौ और 1000 के नोट बरामद कर उसे सीज कर दिया हैं। महिला एक इंजीनियर के यहां खाना बनाने की बात बता रही हैं।
शनिवार की शाम एक महिला साधारण तरीके के पैदल ही नेपाल से आ रही थी। जिसे सरहद पर जांच कर रही टीमों ने रोक कर तलासी लिया तो झोले और कमर मे बाधा 500 सौ और एक हजार के ग्यारह लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम शान्ती श्रेष्ठ निवासी बुटवल नेपाल बताया। बताया कि हम पति के साथ कई सालों से बनारस स्थित इंजीनियर केएन सिंह के वहा खाना बनाते हैं। उन्होंने कोलकाता में यह रुपये दिए और हम लोग रक्सौल सीमा से नेपाल में घुसकर चक्कर लगाते सोनौली सीमा से उत्तर प्रदेश बनारस जा रहे हैं। इस रुपये में 60 हजार मेरे और बाकी मालिक के हैं।
कस्टम इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि रुपये के संबंध में दंपति सही जानकारी नही दे पा रहे हैं कभी कुछ कभी कुछ बता रहे हैं। रुपये सीज कर दिया गया है और इसे लेने के लिये इनके बताये पते पर नोटिस भेजा जाएगा।