फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार आवाज उठाने पर भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष वरुण पटेल ने कहा कि हर बार अनुदेशकों को निराशा हाथ लगी है। अनुदेशक 10 वर्ष की शिक्षण सेवा पूरी कर चुके हैं। समस्याओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि अनुदेशकों को अनुदेशक के पद पर ही नियमित किया जाए।
विज्ञापन

लंबित स्थानांतरण में नवीन विद्यालय सम्मिलित करते हुए अनुदेशकों का स्थानांतरण उनके ऐच्छिक विद्यालय पर किया जाय। महिला अनुदेशकों को अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाए। मेडिकल उपचार के लिए परिवार सहित बीमा कराया जाए। आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्य को नौकरी देते हुए आश्रितों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। इस दौरान अतुल, विनीत, कमलेश, ममता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें