जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की ओर से जिला कारागार का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुरुष बैरकों, पाकशाला, जेल अस्पताल और मुलाकाती कक्ष का निरीक्षण किया। फॉर्म ए के अंतर्गत न्यूनतम 14 वर्ष की सजा पूर्ण कर चुके कैदियों के समयपूर्व रिहाई के दो प्रकरणों पर जिलास्तरीय समिति ने दो प्रकरणों पर विचार किया और कैदी बैजू के रिहाई के लिए अपनी संस्तुति की।
जिलाधिकारी ने बंदियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जेल प्रशासन और जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिन बंदियों के पास वकील नहीं हैं, उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वकील उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बंदियों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल अस्पताल को देखा और बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी, अधीक्षक आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।