फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नम आंखों से याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्रसाद भालोटिया की स्मृति में एक विवाह घर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें उनके देश के प्रति उनके त्याग, संघर्ष और देशभक्ति को याद करते हुए अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन और विदेशी वस्त्र बहिष्कार आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि उनका कदम अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आर्थिक और वैचारिक प्रतिरोध का प्रतीक बना।
इस मौके पर सभासद प्रमोद जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, दुर्गेश बजाज, महंत संकर्षण रामानुज दास, अधिशासी अधिकारी विंध्याचल, धीरज पटेल, सुरेश रूंगटा, जयप्रकाश भालोटिया, नमित भालोटिया, मनोज भालोटिया, मनीष भालोटिया, डॉ. पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें