फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व विधायक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम नवीन प्रसाद को भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। वहीं मांग पूरी न होने पर 30 अप्रैल को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को बीते 13 नवंबर 2025 को कस्बे के ही एक व्यक्ति की ओर से फोन पर गाली और धमकी दी गई। मामले में सीएम तक से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सभा सुकरौली में सीलिंग की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा फर्जी स्थगन के जरिए कब्जा किया गया है और कुंसेरी उर्फ विशुनपुरा में स्थित जनजातियों की जमीन पर भी जबरिया एग्रीमेंट कराकर कब्जा किया गया है। उन्होंने इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने चकबंदी के अंतर्गत आ रहे गांवों का राजस्व अभिलेख में नाम नहीं होने के कारण गेहूं तौल में हो रही असुविधा सहित अन्य मांगें रखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें