फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तहसील दिवस में बीडीओ पर भड़के पूर्व विधायक

विज्ञापन
फोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में लोगों की समस्या लेकर पहुंचे पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी।  
विज्ञापन
नौतनवा। जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार की दोपहर पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पीड़ितों और अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग मामलों से एसडीएम को अवगत कराते हुए जांच कराकर उसका समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं मौके से मौजूद खंड विकास अधिकारी रतनपुर अमित मिश्रा की कार्य प्रणाली को लेकर वह काफी नाराज दिखे। उन्होंने लगभग 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में बीडीओ की संलिप्तता प्रकाश में आने की बात कहते हुए विधिक जांच कराकर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं विकास कार्यों को ढाल बनाकर विभिन्न ग्राम सभाओं में 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में बीडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जन सूचना मांगने पर भी इनके द्वारा आजतक कोई जवाब नहीं दिया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि बीडीओ के कार्यप्रणाली की शासन से जांच कराने के लिए पत्राचार किया है। इनके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें