सोनौली। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह बृहस्पतिवार की दोपहर भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सोनौली सीमा पर पहुंचने पर नेपाल हिंदू संगठन के लोगों ने स्वागत किया। बताया गया की पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और विशेष पूजा करेंगे।
पूर्वराजा शाह के मीडिया सचिव फणीराज पाठक ने बताया कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह बृहस्पतिवार को गोरखपुर दौरे के दौरान पूर्व राजा शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। पूर्व राजा शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच बैठक की तैयारी की जा रही है। गोरखनाथ मंदिर में पूर्व राजाओं की ओर से खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। पूर्वराजा शाह उसी परंपरा को जारी रखते हुए गोरखपुर जा रहे हैं। संवाद