फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों से मिलने पहुंचे पूर्व सभापति

Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों से मिलने पहुंचे पूर्व सभापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। गड़ौरा जेएचवी शुगर मिल गेट पर गन्ना किसानों एवं श्रमिकों की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। गन्ना किसानों व मिल श्रमिकों के आंदोलन के समर्थन में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय समेत सपा व बसपा के कई नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि गन्ना किसानों एवं मिल श्रमिकों के आंदोलन को उनका पूरा समर्थन है। उनकी लड़ाई में हर संभव मदद की जाएगी। किसानों के हित के लिए आंदोलन तेज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के प्रति गंभीर नहीं है। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर नवल किशोर मिश्रा ने चेतावनी दी कि सरकार ने जेएचवी शुगर मिल चालू नहीं कराया तो क्षेत्र के किसान व मिल श्रमिक गन्ना अधिकारियों के आवास पर भेजने का काम करेंगे। सिसवां केन यूनियन के चेयरमैन राजेश्वर तिवारी ने आरोप लगाया कि जिला गन्ना अधिकारी प्रशासन को गलत रिपोर्ट भेजकर कर गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान विनोद दूबे, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ दूबे , ब्लॉक प्रमुख अम्बरीष यादव, अंकित सिंह,  नौतनवां के पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आलोक प्रसाद, ठूठीबारी के पूर्व ग्रामप्रधान राजेश सिंह, जितेंद्र जायसवाल, सुनीता राना, संगीता थापा, उमा गुरुंग, आशीष थापा, निशा थापा, गजानंद मिश्र, रुद्र देव दूबे, हरिशंकर यादव, शर्मानंद चौधरी, शिशुपाल, जसवंत रौनियार, शारदा, लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।  उधर, जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा गेट पर शनिवार को दोपहर में निचलौल के एसडीएम देवेंद्र कुमार व जिला गन्ना  अधिकारी भी पहुंचे। किसानों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारी वापस लौट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें