फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की आहट से दहशत में ग्रामीण

Sat, 12 Jan 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तेंदुए की आहट से दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। विशुनपुर गबड़ुआ गांव में तेंदुआ का पद चिह्न दिखने पर ग्रामीण दहशत में हैं। गांव की एक महिला को तेंदुआ दिखा तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव से करीब 500 मीटर दूर वन विभाग के कर्मचारियों को जांच के दौरान तेंदुए का पद चिह्न दिखा। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान के पति रामानंद चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे गांव की राधिका ने सबसे पहले तेंदुआ को देखा। गांव के लोगों को इसके बारे में बताया। इसकी  सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। ग्राम प्रधान पति ने बताया कि तेंदुए का पदचिह्न गांव के जोखू चौधरी, द्वारिका चौधरी, उमेंद्र चौधरी के खेत में देखे गए हैं। इसके अलावा कप्तानगंज रजवाहा नहर पर भी चढ़ने उतरने के देखे गए हैं। थानाध्यक्ष घुघली रामपाल यादव ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स भेजकर लोगों को शांत कराया गया। वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। रेंजर ओपी मिश्रा ने बताया कि गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों व कप्तानगंज रजवाहा नहर पर चढ़ते उतरते के समय के पदचिह्न मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि रात्री के समय बाहर या बरामदे में न सोएं। कोहरे में तेंदुआ गांव में आ सकता है।  वन व पुलिस टीम के सहयोग से पदचिह्न के आधार पर निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें