फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा कोर्ट में हुआ पेश

Wed, 06 Dec 2023 03:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को महराजगंज जिला कारागार से करीब एक माह पहले संतकबीर नगर जिला जेल भेजा गया था। हत्या, दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आज इन आरोपों की सुनवाई होनी थी लेकिन राही मासूम रजा ने न्यायालय से वक्त मांगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को महराजगंज जिला कारागार से करीब एक माह पहले संतकबीर नगर जिला जेल भेजा गया था। हत्या, दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आज इन आरोपों की सुनवाई होनी थी लेकिन राही मासूम रजा ने न्यायालय से वक्त मांगा है। अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
संतकबीर नगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी। किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी।

इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो उसने विरोध किया। मामला थाने में पहुंचा तो वहां सुलह समझौता करा दिया गया। इससे आहत होकर किशोरी के पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मामले ने तुल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई की।
विज्ञापन


उस वक्त इस प्रकरण को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली की किरकिरी हुई थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो पूछताछ के लिए पूर्व भाजपा नेता को बुलाया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें