फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रय केंद्रों पर सुविधाओं के दावे फेल, दुश्वारियां हजार

Wed, 06 Dec 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
तौल के लिए किसानों का इंतजार करते हुए।
विज्ञापन
महराजगंज/पनियरा। सरकारी धान क्रय केंद्र्रों पर अधिकारी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में किसानों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।किसान अपना धान लेकर जब क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं तो वहां से उन्हें धान में नमी की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। कई क्रेंद्रों पर पल्लेदार ही नहीं हैं। ऐसे में किसान खुद अपना धान ओसाकर बेंच रहे हैं। केंद्रों पर समस्या होने के कारण किसान अपना धान औने-पौने दाम पर बिचौलियों को देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 11:30 बजे अमर उजाला की टीम राजकीय धान क्रय केंद्र अहिरौली पहुंची। जहां किसान गोबरी मिले। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान तौल में बहुत समस्या है। मौके पर पल्लेदार नहीं हैं। इसलिए खुद ओसौनी कर रहे हैं। बड़ी मशक्कत के बाद केंद्र प्रभारी धान तौल के लिए बुलाएं हैं। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 294 क्विंटल धान तौल हुआ है। पल्लेदार नहीं आएं हैं। इसलिए धान तौल में समस्या हो रही है।


राजकीय धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति नरकटहा बाजार पर 12:40 बजे किसान तारादेवी ने बताया कि 44 क्विंटल धान की तौल हुई है। बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा नहीं लगने के कारण फीडिंग में समस्या हो रही है। किसान रामसिंह ने बताया 34 क्विंटल धान तौल हुआ है, लेकिन अभी तक फीडिंग नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि अब तक 865 क्विंटल धान की तौल हुई है। तारादेवी का 44 क्विंटल धान तौल किया गया है, लेकिन बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा नहीं है। रामसिंह का 34 क्विंटल धान तौल हुई है, लेकिन फीडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन



1:15 बजे राजकीय धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति सतगुर धान तौल धीमी गति से होने किसानों को समस्या हो रही है।किसान कमलेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर प्रभारी समय से नहीं पहुंचते हैं। घंटों केंद्र प्रभारी का इंतजार करना पड़ता है।

इसलिए मजबूर होकर मुजुरी बाजार कस्बे में एक प्राईवेट गल्ला व्यवसायी के पास 1800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 22 क्विंटल धान बेचा गया है। केंद्र प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जो किसान केंद्र पर आ रहे हैं सभी लोगों का नियमित धान तौल हो रही है।उन्होंने बताया कि किसान रामभवन सिंह 58 क्विंटल धान तौल का सत्यापन हुआ है। जिसमें थोड़ी बहुत देरी के कारण 34 क्विंटल धान तौल हुआ है। बाकी कल होगा।
2:20 बजे राजकीय धान क्रय पनियरा में किसान आलोक ने बताया कि चार दिनों से केंद्र पर धान तौल के लिए चक्कर लगाया। लेकिन जब तौल नहीं हुई तो प्राईवेट में 15 क्विंटल धान औने-पौने दाम पर बेच दिया, क्योंकि गेहूं बुआई के लिए रुपये की आवश्यकता रही। केंद्र प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि तेंदुअहिया गांव के किसान अमरनाथ का 70 क्विंटल व जयकिशुन सिंह 50 क्विंटल धान तौल हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र जितने भी किसान धान तौल के लिए आ रहे हैं। सबका धान तौल हो रहा है। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें