फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में लगी आग पर वनकर्मियों ने पाया काबू

विज्ञापन
नौतनवा।जंगल में लगी आग बुझाते वनकर्मी। 
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तरी चौक रेंज क्षेत्र के गुलरिहा कंपार्टमेंट एक में मंगलवार को अचानक आग लग गई। वनकर्मियों के साथ गश्त कर रहे रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह की नजर आग पर पड़ी तो काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ियां गांव के सिवान में जंगल से सटे खेत में गेहूं की डंठल में लगी आग तेजी से फैलते हुए गुलरिहा कंपार्टमेंट-एक के जंगल तक पहुंच गई। तत्काल मौके पर जाकर वनकर्मियों के साथ कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने किसानों से अपील की है कि वन क्षेत्रों से सटे खेतों में गेहूं की डंठल में आग न लगाएं। इस तरह की लापरवाही से जंगलों में आग फैल सकती है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस मौके पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन दरोगा अंकित, कपिल, मीनू मिश्रा, जितेंद्र गौड़, राजेश श्रीवास्तव, कुलदीप तथा वॉचर रामधनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें