फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन कर्मियों ने अवैध लकड़ी किया बरामद, एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उत्तरी चौक रेंज के वनकर्मियों ने रविवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से पिकअप पर लादकर ले जाई जा रही आम की लकड़ी बरामद की। वनकर्मी वन अधिनियम में कार्रवाई के लिए पकड़े गए आरोपी के साथ बरामद लकड़ी को टेढ़ी घाट वन चौकी पर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह वनकर्मियों के साथ टेढ़ी घाट वन चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक अवैध कारोबारी आम की लकड़ी अवैध रूप से पिकअप से लेकर जा रहा है। वनकर्मियों ने धोतियहवा गांव के चखनी चौराहे के पास से लकड़ी समेत पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप चालक से अभिवहन पास मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना अभिवहन पास के आम की लकड़ी पिकअप पर ले जाया जा रहा था। आरोपी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु वन रक्षक चौकी टेढ़ीघाट लाया गया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन दरोगा जितेन्द्र कुमार गौड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें