फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनरक्षक आलोक यादव ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। उत्तराखंड के देहरादून में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 28वीं भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता वन रक्षक आलोक कुमार यादव ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। पनियरा बांकी रेंज अंतर्गत दौलतपुर बीट में तैनात आलोक ने भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) के ऑल इंडिया वर्ग में यह पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देशभर से ऑल इंडिया फॉरेस्ट की टीमें शामिल हुई थीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आलोक यादव ने असाधारण दमखम और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। आलोक यादव ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलकूद, विशेषकर भारोत्तोलन में गहरी रुचि रही है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें