फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पकड़ी जंगल में लगी आग, आबादी तक पहुंचने से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-आग की लपटें जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा नर्सरी के पास पहुंच गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। पकड़ी रेंज के जंगल में बृहस्पतिवार को अचानक आग लगने से जंगल में बसे लोग सहम गए। आग की लपटें जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा नर्सरी के पास पहुंच गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। नर्सरी गांव के आस-पास रहने वालों में हड़कंप मच गया। आग विकराल रूप धारण करते हुए जंगल तक पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीण रामकेश, धीरेंद्र, जितेंद्र, महेंद्र का कहना है कि जंगल से तीन-चार दिनों से धुआं निकल रहा है, लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर इसकी सुध लेने नहीं पहुंचा। जबकि यहां के लोगों का कहना है कि ये आग कुछ दिनों पहले से ही लगी है, और अब आग की लपटें आबादी की तरफ बढ़ रही हैं। हमारा गांव जंगल के बीचों बीच बसा है। झुग्गी झोपड़ी का मकान बनाकर हम यहां वर्षों से रह रहे हैं। अब जंगल में इस तरह से आग लग जाने से हम लोगों के जानमाल का खतरा बढ़ गया है। घर में छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग रहते हैं। जंगल की ये आग हमें रात को सोने नहीं दे रही है। कभी भी आग गांव में आ सकती है। अब तो आग की लपटें महज 300 मीटर दूर रह गईं है। अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया गया तो बहुत बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं किया जा रहा है। इससे वन विभाग की भारी लापरवाही उजागर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें