फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेड़ के अवैध कटान पर वन विभाग ने आरोपी पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी में अवैध रूप से आम के सूखे पेड़ की कटान का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर छापेमारी कर काटी गई लकड़ी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही पेड़ मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वन दरोगा नित्यानंद मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से अवैध कटान की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किया तो शिकायत सही पाई गई। मौके से काटी गई लकड़ी को तत्काल जब्त कर लिया गया है। दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि पिपरा सोनाड़ी निवासी ईश्वर पटेल पुत्र सुदामा के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम की संबंधित धाराओं 4/10 व 3/28 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें