फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को बढ़े रहेंगे रोडवेज बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में है। परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए महराजगंज डिपो ने गोरखपुर, नौतनवा व फरेंदा रूट पर तीन-तीन बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की है। यह सुविधा 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होने वाली पीईटी के लिए रोडवेज ने रूटवार अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। एआरएम के मुताबिक, 25 व 30 अक्तूबर को गोरखपुर रूट पर पांच और फरेंदा व नौतनवां रूट पर तीन-तीन बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एक नवंबर को भी इसी तरह अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त इन तीनों परीक्षा तिथियों पर दो रोडवेज बसों को डिपो बस स्टेशन पर रिजर्व रखा जाएगा।
यदि किसी परिस्थिति में किसी रूट पर बस कम पड़ती है अथवा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत होती है, तो यह रिजर्व सेवा तत्काल बहाल कर दी जाएगी। परीक्षा की भीड़ को देखते हुए सभी चालक-परिचालकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें