फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकानों में घरेलू गैस के इस्तेमाल पर लगेगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में चाय-नाश्ते की दुकानों, ठेलों और छोटे होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर अब रोक लगाने की कवायद तेज हो गई है। छोटे कारोबारियों के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने पांच व 10 किलो क्षमता वाले कंपोजिट सिलेंडर बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन

इंडेन समेत प्रमुख गैस कंपनियों की एजेंसियों पर इन सिलेंडरों की सुविधा शुरू की गई है। खास बात यह है कि कंपोजिट सिलेंडर की बॉडी अर्धपारदर्शी फाइबर की होती है। इससे सिलेंडर में बची गैस का स्तर बाहर से देखा जा सकता है। ऐसे में अचानक गैस खत्म होने की परेशानी नहीं होगी।
5 किलो के लिए 2200, 10 किलो का डिपॉजिट 4800 रुपये : पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पांच किलो वाले कंपोजिट सिलिंडर के लिए करीब 2200 रुपये और 10 किलो वाले सिलिंडर के लिए करीब 4800 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। नए कनेक्शन में सिलेंडर, रेगुलेटर व चूल्हे समेत मिलने वाले सेट की कीमत एजेंसी के अनुसार अलग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी संतोष शाही ने बताया कि बाजार की जरूरत को देखते हुए हल्के सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें