फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फैल रही खुरपका-मुंहपका बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सदर विकास खंड क्षेत्र के बागापार में इन दिनों पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी तेजी से फैल रही है। गांव के कई टोलों में गाय, भैंस और बछड़े इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिससे पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। मामले में उदयभान पांडेय, उमेश कुमार मिश्रा, प्रभुदयाल साहनी, दृगपाल चौधरी, काशी प्रसाद, रामचन्दर, शैलेंद्र यादव आदि ग्रामीणों का आरोप है कि इस वर्ष पशुपालन विभाग की ओर से गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं कराया गया, जिसके कारण बीमारी तेजी से फैल रही है। उनका कहना है कि हर साल विभाग की टीम गांव में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करती थी लेकिन इस बार ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

पशुपालकों के अनुसार, बागापार के अलग-अलग टोलों में कई पशुओं के मुंह में छाले पड़ गए हैं और खुरों में घाव बन गए हैं। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। रोस्टर के अनुसार अन्य क्षेत्रों में टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें