फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा टीम ने बागापार में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर तहसील क्षेत्र के बागापार कस्बे में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अंकित सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी वाहन से दर्जनों दुकानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर निशुल्क जांच किया गया। साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के प्रति जागरूक किया गया। कुछ दुकानदार कार्रवाई के डर से इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अंकित सिंह ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वाहन के मिलने से खाद्य वस्तुओं में की जा रही मिलावट की जांच और उपभोक्ताओं को जागरूक करने का कार्य आसान हो गया है। इस वाहन में तत्काल खाद्य पदार्थों की जांच की सुविधा उपलब्ध है। नमूने लेकर जांच करने पर तत्काल मिलावट का पता चल जाता है।
उन्होंने बताया कि कस्बे में स्थित दर्जनों दुकानों से खाद्य पदार्थों जैसे दूध, दही, मिठाई, केक, खोवा, पनीर, सरसों व रिफाइंड तेल, दाल, चायपत्ती, मिर्चा पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने की मौके पर ही जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से दूर रहें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, विश्वनाथ यादव, दीनानाथ विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, योगेंद्र यादव, कमलेश शर्मा, सुरेश चंद, कन्हैया शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें