फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से कोहरा रोकेगा वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। इससे अधिकतम पारा स्थिर होकर 23 तक पहुंचा लेकिन बढ़े तापमान का असर अब वाहनों की रफ्तार पर पड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने तराई में आज से घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोमवार की तरह सुबह कुहासे से कुछ कम प्रभावित रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप खिली तो दोपहर दो बजे तक धूप कुनकुनी बनी रही। अच्छी धूप के खिलने से लोग जगह-जगह धूप सेंकते मिले। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 2 बजे के बाद 6 किमी प्रति घंटा से चली पछुआ ने तापमान गिराया।
मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी के कारण आज से कोहरे का घनत्व बढ़ जाएगा। सुबह 10 बजे तक दृश्यता न्यून बनी रहेगी। कुहासा 10 बजे के बाद छंटेगा, धूप खिलेगी। पछुआ से अभी राहत नहीं मिलने वाली लेकिन कोहरे के दौरान पछुआ शांत रहने से अभी शीतलहर के हालात से निजात मिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें