फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरे से ‘धुंधली’ नहीं होगी नजर, दाैड़ती रहेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घने कोहरे के कारण परिवहन निगम की बसें अब यात्रा रूट पर नहीं रोकनी पड़ेंगी। समस्या के समाधान के लिए बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। यह बल्ब कोहरे में भी राह दिखाएंगे।
विज्ञापन

कोहरे से निपटने के लिए रोडवेज बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाया जाएगा। शासन से आदेश मिलने के बाद अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। जल्द ही सभी बसों में यह बल्ब लगा दिया जाएगा। स्थानीय रोडवेज डिपो से करीब 76 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें आठ अनुबंधित तो चार नई बसें शामिल हैं जिनमें यह पहले लगे हैं।
कोहरा अधिक होने पर बसों को ढाबे या अन्य स्थानों पर रोकना पड़ता है, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती। बसों में ऑल वेदर बल्ब लगने के बाद से कोहरे के दौरान भी बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें