महराजगंज। कुछ दिनों बाद कलक्ट्रेट और विकास भवन की तरफ जाने वाली सड़क बदली-बदली नजर आएगी। सड़क के दोनों किनारे फूल-पौधे शोभा बढ़ाएंगे तो बिजली के झालर चार चांद लगाएंगे।
साथ ही बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। सड़क को आकर्षक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। विकास भवन की तरफ जाने वाले मार्ग पर एसपी ऑफिस, कलक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय है। साथ ही इसी से बीएसए, डीआईओएस, एआरटीओ, महिला थाना और आवासीय कॉलोनी की तरफ जाने के लिए मार्ग है।
मार्ग के किनारे की भूमि का लेबल काफी नीचा होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता था, जो लंबे समय तक रहता था, लेकिन अब उच्चीकृत करते हुए खाली भूमि को आकर्षक तरीके से विकसित की जा रही है।
मिट्टी डालकर तल ऊंचा किया जाएगा और फूलों के साथ सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। बीच-बीच में लोगों को बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच बनवाने के साथ रंग-बिरंगी लड़ियां भी लगाई जाएंगी।