फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रोकटोक फल-सब्जी लदे वाहन सीमा से जाने लगे नेपाल

विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर से जाते ट्रक। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बिना रोकटोक फल-सब्जी लदे वाहन सीमा से जाने लगे नेपाल
विज्ञापन

नेपाल सरकार का पत्र कस्टम कार्यालय को मिला, व्यापारियों और ट्रक चालकों में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल सरकार का आदेश भैरहवां भंसार कार्यालय पर पहुंचते ही रविवार को बिना लैब टेस्ट के फल व सब्जी लदी भारतीय गाड़ियों को काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया। इनमें से 42 फल-सब्जी लदे वाहनों को बिना रोक टोक नेपाल कस्टम के अधिकारियों ने तुरंत पास कर दिया। इस पर ट्रक चालकों व व्यापारियों ने खुशी जताई।
ध्यान रहे, 21 जून से भारत से नेपाल भेजे जाने वाले फल व सब्जी लदे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। उधर, रविवार की शाम करीब चार बजे भारत से आयात होने वाले फल-सब्जी लदे वाहनों को बिना रोक-टोक पास करने संबंधी नेपाल सरकार का आदेश भैरहवा कस्टम कार्यालय को प्राप्त हुआ। रविवार की शाम भारत से नेपाल जाने के लिए फल व सब्जी लदे ट्रक कानपुर, नासिक से सोनौली सीमा पर पहुंचे। आलू व प्याज लदे 22 और आंध्रप्रदेश से फल लदे नौ और गोरखपुर मंडी से हरी सब्जी लदे 11 भारतीय ट्रक काठमांडू के लिए रवाना हुए। इससे व्यापारियों व ट्रक चालकों में खुशी है। व्यापारी सन्नी गुप्ता, राधेश्याम, सेराज, वकील अहमद ने बताया कि हरी सब्जियों को ज्यादा देर तक रोके रखने से खराब होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही ट्रक सीमा पर रुके रहने से चालकों को अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता था। ट्रक चालक जमशेद, नौशाद , राजू, सुग्रीव आदि ने बताया कि नेपाल सरकार की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद लैब टेस्ट के नाम पर एक दिन पूरा बर्बाद हो जाता था। साथ ही सब्जी भी खराब हो जा रही थी। नेपाल चलने वाली बहुत सी गाड़ियां दूसरे रूट पर चली गई हैं। अब सब्जी व फल लदे वाहनों पर लगी रोक हट जाने से दूसरे रूट पर गए वाहन फिर वापस आ जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि अब कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैरहवा कस्टम चीफ कमल भट्टराई ने बताया कि भारत से आयात होने वाली फल-सब्जी लदी गाड़ियों को बिना रोक टोक पास करने के लिए नेपाल सरकार की तरफ से जारी आदेश संबंधी पत्र प्राप्त हो गया है। पत्र आने के बाद रविवार से फल एवं सब्जी लदी गाड़ियों को बिना लैब टेस्ट रिपोर्ट के पास किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें