फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से 52 बीमार, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

विज्ञापन
मटिहनवां गांव के दुधनहवा टोले पर बीमार बच्चे और बुजुर्ग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बुखार से 52 बीमार, स्वास्थ्य विभाग में हाहाकार
विज्ञापन

महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के मटिहनवां टोला दूधरहवां के 52 लोग बुखार की चपेट में हैं। इसके चलते गांव में दहशत का माहौल है। बीते मंगलवार से ही बच्चे-बड़े बीमारी से परेशान हैं। इसकी भनक शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को लगी तो आनन-फानन में टीम गांव में पहुंची। गांव में फैली गंदगी और आबादी के बीच सुअरबाड़ा होने से संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि त्वरित इलाज से बच्चों की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है।
एसीएमओ ने बताया कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर मरीजों का इलाज करने में जुट गई है। लोगों को साफ-सफाई बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मटिहनवां टोला दूधरहवां में बुखार की चपेट में आने वालों की पहचान अंश (4), श्रीअंश (18 माह), रूबी (12), महिमा (4 ), सागर (6), सत्यम (3 ), आनन्द (26), संध्या (10), साधना (8), सोना (3), अमित (5), सुरेश (25), अनुराधा (10 ), आदित्य (8), प्रदीप (15), रीमा (19), संदीप (17) , रविकुमार (13), बीरू (8), अर्जुन (7), सुमित्रा (3), लक्ष्मन (18), लक्ष्मी (15), विशम्भर (54), राकेश (34), संगीत (30), सूरज (14), चन्दा (9), चांदनी (7), चंदन (4), हेमन्त (45), आंशिक (2), सोहरती (55), अनूप कुमार (16), रिंकी (12), राधिका (12), गुड्डी (38), विक्की (8), विवेक (5), सोनम (3), छाया (22) , रोशनी(15), दिवाकर (7), दीपक (9), रामकुमार (36), पूजा (13), संदेश (10) , संगम (6), रेशमा (8), मानती (30) के रूप में की गई है। इनका इलाज स्वास्थ्य टीम कर रही है। इसके अलावा गांव में फॉगिंग कराई जा रही है। साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। गांव के लोग सहमे हुए हैं कि कहीं बुखार के पूरे गांव को अपनी चपेट में न ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। त्वरित इलाज किया गया जिससे बच्चों समेत लोगों को राहत मिली है। क्लोरीन की गोलियां हैंडपंप में डाली गई हैं। सफाई कराने के साथ फागिंग की व्यवस्था की गई है। बुखार होने का कारण गांव में साफ सफाई नहीं होना है। इसके अलावा आबादी से सटे सुअरबाड़ा भी संक्रमण को फैला रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें