फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में घुसा पानी, बाढ़ शरणालय में पहुंचे लोग

विज्ञापन
भरवलियां गांव के समीप ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
गांवों में घुसा पानी, बाढ़ शरणालय में पहुंचे लोग
विज्ञापन

निचलौल। तहसील के गेड़हवा स्थित साधु कुटी के पास टेल फाल नहर की बांध टूटने से कई गांवों में नारायणी नदी का पानी घुस गया है। गांवों में घुटने तक पानी आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर अथवा बाढ़ शरणालय में शरण लिए हुए हैं।
गेड़हवा स्थित बाढ़ शरणालय में शरण लिए हुए रुदल, मंगरु, राजकुमार, इंद्रजीत, रामाशंकर, कृपाल, कालू, विजय, रमाशंकर, रामधनी, जितेंद्र, श्यामसुंदर, दयाल, संजय, लल्लन, बनारसी, मुमताज, जवाहिर, रामवृक्ष व अर्जुन आदि ने बताया कि तेज बहाव व पानी के दबाव के कारण गेड़हवा साधु कुटी के पास टेल फाल नहर की बांध टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का पानी गेड़हवा, औरहवा, कनमिसवा, कटान टोला, बहुआर तक पानी भर गया है। नदी से सटे गांवों में तो बाढ़ की स्थिति है। कई लोगों की झोपड़ी भी गिर गई है। बृहस्पतिवार को लेखपाल फेकू प्रसाद व ग्राम सचिव रामरतन यादव शरणार्थियों के लिए भोजन बनवाया। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें