फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनाऊ नदी उफान पर, बुटवल जिले में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनाऊ नदी उफान पर, बुटवल जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन

बुटवल में घर और हेटोडा में भारतीय ट्रक बहा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपन्देही जिले की पांच बड़ी नदियां उफान पर हैं। जिसमे टिनाऊ नदी ने विकराल रूप ले लिया है। जिसको देखते हुए बुटवल प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। लोगों को घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
नेपाल में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से आमजन जीवन प्रभावित है। बुधवार को नेपाल बाढ़ी मापन सूचना केंद्र की रिपोर्ट के बाद बुटवल प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। जिले की पांच नदियां कनकाई, कमला, बागमती, पूर्वी राप्ती और टिनाऊ उफान पर हैं। जिसमें टिनाऊ नदी ने विकराल रूप ले लिया है। यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बुटवल उप महानगर पालिका 12 ढवाह में पिस्पार्क के निकट नदी के पास रहने वाले कई मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अन्य नदियों के उफान की सूचना पर आसपास के गांवों और तराई क्षेत्र भैरहवां से सटे गांवों में भी हाई अलर्ट है।
विज्ञापन

बुटवल पुलिस डीएसपी भीमलाल भट्टराई ने बताया कि जिले की सभी नदियां उफान पर हैं। जिसमे टिनाऊ नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसको लेकर हाई अलर्ट घोषित है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी किनारे और तराई के गांवों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। पिस्पार्क के निकट कई घर बह गए। हेटोडा में एक भारतीय ट्रक कर्रा खोला में बह गया। जिसमें चालक पुर्नवासी निवासी महराजगंज ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेपाल में नदियों के उफान से भारतीय गांव भी प्रभावित होंगे। नदियों के उफान से भारत के महराजगंज जिले के गांव ठूठीबारी, निचलौल, बरगदवा, सोनौली, नौतनवा, कोल्हुई सहित सिद्धार्थनगर जिले के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें