नदी में डूबने से युवक की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : MAHARAJGANJ
नदी में डूबने से युवक की मौत
नौतनवां (महराजगंज)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी गांव के मधईडीह के पास बुधवार को एक युवक की रोहिन नदी में डूबने से मौत हो गई। नाव पर सवार कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्क्त के बाद शव निकाला।
नौतनवां थाना क्षेत्र के सिरसिया खास निवासी शंभू सहानी (25) नाव से रोहिन नदी पार कर परसा मलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी चौराहे पर किसी काम से गया था। घर लौटते समय जमुहानी गांव के मधईडीह के पास वह नाव में न चढ़कर नदी में कूद गया और डूबने लगा। जब तक लोग पहुंचते वह डूब चुका था।