फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू, भारतीय पर्यटकों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
Page No : 6मृतक गाजियाबाद के महिला का शव पंहुचा सोनौली ।
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे भैरहवा के गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से उड़ान और लैंडिंग शुरू हो गई है। इससे नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम भैरहवा एयरपोर्ट से लैंडिंग और उड़ान शुरू हो गई है। इससे नेपाल काठमांडों में फंसे भारतीय पर्यटक अब आसानी से भैरहवा और फिर सोनौली के रास्ते भारत आ सकते हैं। भैरहवा एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप बाबू तिवारी ने बताया कि एयरपोर्ट से उड़ान और लैंडिंग शुरू हो गई है।
मृतक महिला का शव पहुंचा सोनौली
सोनौली। गाजियाबाद के रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ काठमांडों में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। होटल में आग लगने के बाद उन्होंने चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश की जिससे वे घायल हो गए। उपद्रवियों के हमले में दंपती बिछड़ गए थे। बुधवार को रामवीर सिंह के बेटे को सूचना मिली कि उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में रहने वाले रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी 55 राजेश गोला के साथ काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सात सितंबर को गए थे। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद दंपती काठमांडों स्थित हयात रेजिडेंसी में रुके हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उपद्रवियों ने होटल में आग लगा दी।

आग लगी तो दंपती ने कूदकर बचाई जान फिर बिछड़े
होटल आग से घिरा तो दंपती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया। बचाव दल के प्रयास से कई लोग पहले से बिछाए गद्दों पर गिरे लेकिन दोनों घायल हो गए। इसी दौरान उपद्रवियों ने फिर से हमला बोल दिया। अफरा-तफरी में दंपती बिछड़ गए थे। बुधवार को नेपाल से रामवीर सिंह के बेटे विशाल के पास फोन आया कि उनकी मां राजेश देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव लेने आए उनके परिजनों का कहना है की घायल होने के बाद उपचार नहीं मिला जिस कारण मौत हो गई। भारतीय दूतावास के सहयोग से बृहस्पतिवार की शाम शव सोनौली पहुंचा, जहां से परिजन एम्बुलेंस से गाजियाबाद के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें