फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत पर लगाया दूसरे देश का झंडा, आक्रोश

Mon, 04 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में लगा झंडा।
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने मकान की छत पर दूसरे देश का झंडा लहरा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और झंडा उतरवाकर युवक से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि फिलिस्तीन का झंडा लगाया था। प्रधान के अनुसार, ग्राम प्रधान श्याम पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीण संजय, दीपक, सुरेश, मनोज, अनिल, आशीष, शैलेश आदि ने विरोध जताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान से झंडा लगाने की सूचना मिली। झंडा उतरवा दिया गया है। झंडा किस देश का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। युवक को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें