फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को अनुपस्थित मिले पांच शिक्षक, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए को अनुपस्थित मिले पांच शिक्षक, वेतन रोका
विज्ञापन

- चार अनुदेशक व शिक्षामित्र के अनुपस्थित मिलने पर मानदेय रोका गया, चेतावनी पत्र भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को फरेंदा व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की जांच की। जांच में अनुपस्थित मिले पांच शिक्षकों का वेतन एवं चार अनुदेशक व एक शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया। मिशन प्रेरणा को लेकर जानकारी न देने वाले शिक्षकों व कर्मियों को चेतावनी भी जारी की गई।
विज्ञापन

बीएसए ने सर्वप्रथम फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुअवा-महुई का निरीक्षण किया जहां पर शिक्षामित्र रितेश्वर त्रिपाठी अनुपस्थित मिले, जिस पर अग्रिम आदेश तक उनका मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय बरगदवा में रमेश पांडेय बृहस्पतिवार से अनुपस्थित मिले, जबकि शिक्षक दिनेश गुप्ता व प्रदीप यादव के हस्ताक्षर तो बने थे, मगर वे विद्यालय पर मौजूद नहीं रहे। शिक्षकों के वेतन को बाधित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। शिक्षक लाल बाबू द्वारा मिशन प्रेरणा के बारे में जानकारी नहीं देने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर अयोध्या में प्रधानाध्यापक महेश का उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर था, मगर वह विद्यालय में नहीं मिले। उनका वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अंशकालिक अनुदेशक राजेश कुमार, भोलेनाथ गुप्ता व स्नेहलता विभिन्न तिथियों से अनुपस्थित मिले, जिस पर उनका मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय ताल्ही में मिशन प्रेरणा पर जानकारी न देने पर बेचू विश्वकर्मा को कड़ी चेतावनी जारी की गई। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर जंगल के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक द्वारा कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का बिल-बाउचर नहीं प्रस्तुत किया जा सका व अन्य जानकारी का भी अभाव मिला, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तथा दो शिक्षामित्रों को चेतावनी जारी की गई। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीराम महदेवा में शिक्षक मनीष सिंह के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रधानाध्यापक अभय किशोर से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें